in , ,

केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में मिलना चाहिए मौका – कानेरिया

asia cup 2022 latest news
asia cup 2022 latest news

क्रिकेट। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह काफी हद तक टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। खासकर लम्बे समय बाद टीम में वापस लौटे केएल राहुल और ख़राब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली की बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें होंगी। केएल राहुल कभी चोट तो कभी कोविड की वजह से टीम इंडिया के लिए लम्बे समय से नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उन्हें एशिया कप (Asia Cup 2022 Latest News) में टीम इंडिया के लिए चुने जाने पर दानिश कनेरिया ने हैरानी जताई है। कनेरिया ने केएल राहुल के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा – जो खिलाड़ी काफी आरसे से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला हो उसे इतने बड़े टूर्नामेंट में मौका देना एक खराब फैसला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : – टीम इंडिया अगर इस रणनीति पर काम करेगी, तो पाकिस्तान को हराना बेहद आसान होगा – स्कॉट स्टायरिस

Asia Cup 2022 Latest News

दानिश कनेरिया ने कहा – केएल राहुल काफी लम्बे आरसे से चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर रहे हैं। कुछ ही महीनों बाद टी20 वर्ल्ड कप होने जा रहा है। केएल राहुल टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज है। ऐसे में उन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना जाना चाहिए था। इससे बेहतर होता की, केएल राहुल को आराम देकर शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को टीम में मौका दिया जाता। इससे टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत होती और राहुल को तरोताजा होने के लिए और समय मिल जाता।

यह भी पढ़ें : – आर्थिक तंगी से जूझ रहे “विनोद कांबली” ने लगाई गुहार, बोले सचिन को मेरी हालत के बारे में सबकुछ पता है, लेकिन वह..

Asia Cup 2022 Latest News

कनेरिया ने आगे कहा – संजू सैमसन अभी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए था। भारत के पास संजू सैमसन भी है जो इतना अच्छा कर रहा है। वह एक शानदार क्रिकेटर है और वह है खूबसूरती से खेल रहा था।’ संजू सैमसन को टीम इंडिया में लगातार खेलने के बहुत कम मौके मिले हैं। हालांकि टीम इंडिया के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ संजू सैमसन की प्रतिभा को काफी करीब से जानते हैं। यही वजह है की संजू को अब टीम इंडिया में लगातार मौके दिए जा रहे हैं। लेकिन एशिया कप से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाने पर उनके आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ेगा।

Written by CricTimes Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

asia cup 2022 india vs pakistan

टीम इंडिया अगर इस रणनीति पर काम करेगी, तो पाकिस्तान को हराना बेहद आसान होगा – स्कॉट स्टायरिस

kohli nets practice

विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल का रूप धर गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, युजवेंद्र चहल ने शेयर किया वीडियो