in ,

डेब्यू मैच में 101 मीटर का लंबा छक्का जड़ने वाले कौन हैं Nehal Wadhera, जानिये ?

nehal wadhera six distance
nehal wadhera six distance

क्रिकेट। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच कल हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों की बदौलत बंगलुरु ने लक्ष्य को 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। बेंगलुरु के गेंदबाजों के आगे मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। हालांकि मुंबई के दो बल्लेबाजों ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने महत्वपूर्ण साझेदारी (Nehal Wadhera Six Distance) कर टीम की लाज बचा ली। इस पारी में नेहल बढेरा ने इतना लंबा छक्का लगाया, जो आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़ें : – राजपक्षे की तूफानी बल्लेबाजी से पंजाब ने छुआ 100 का आंकड़ा, 10 ओवर में 109 रन बनाये, 2 विकेट गिरे

Nehal Wadhera Six Distance

आपको बता दें की नेहल बढेरा का यह डेब्यू मैच था। इस मुकाबले में नेहल बढेरा ने हालांकि ज़्यादा रन तो नहीं बनाया, लेकिन इसके बावजूद ऐसा कारनामा कर दिखाया, की उनका नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है। मुंबई की पारी का 14वां ओवर करने आये कारन शर्मा के ओवर की चौथी गेंद पर बढेरा ने ऐसा छक्का लगाया की हर कोई देखता रह गया। दरअसल, नेहल के बल्ले से लगने के बाद गेंद स्टेडियम के छत को पार करते हुए बाहर चली गयी। इसका वीडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। बढेरा ने 13 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाये।

यह भी पढ़ें : – जोस बटलर धमाकेदार पारी खेलकर हुए आउट, राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 160/3

Nehal Wadhera Six Distance

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा जीवनदान मिलने के बाद भी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर ईशान किशन भी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रनों के निजी स्कोर पर कैच थमा बैठे। मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभालने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने ली। तिलक वर्मा शुरुआत से ही काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर तेजी से रन जुटाते रहे। तिलक वर्मा ने 84 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मुंबई को 171 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Written by CricTimes Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

srh vs rr 2023

जोस बटलर धमाकेदार पारी खेलकर हुए आउट, राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 160/3

khaleel ahmed catch drop

खलील अहमद की इस गलती की वजह से हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, कप्तान डेविड वार्नर ने कह दी बड़ी बात