in ,

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, इस मामले में कोई नहीं आस-पास

ms dhoni records
ms dhoni records

क्रिकेट। एशिया कप में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले को लेकर रोमांच अपने चरम पर है। दोनों टीमें करीब एक साल बाद एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी। टीम इंडिया की कमान (MS Dhoni Records) इस बार रोहित शर्मा के हाथों में होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में दवाब भी अपने चरम पर रहता है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया की अगुआई कर रहे रोहित शर्मा जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। यह मुकाबला उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया को पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : – आर्थिक तंगी से जूझ रहे “विनोद कांबली” ने लगाई गुहार, बोले सचिन को मेरी हालत के बारे में सबकुछ पता है, लेकिन वह..

ms dhoni records against pakistan
ms dhoni records against pakistan

MS Dhoni Records

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोई आम मैच नहीं रह जाता है। खिलाड़ी से लेकर फैंस भी काफी दवाब में रहते हैं। किसी भी हालत में टीमें जीत हासिल करना चाहती है। ऐसे में सिर्फ टीमों की जीत पर ही नहीं बल्कि, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें जमी होती है। किसी भी कप्तान के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण और दबाव वाला होता है। इसके बावजूद एक ऐसा भी कप्तान हुआ, जिसने इस दवाब को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। हम बात कर रहे हैं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। पाकिस्तान के खिलाफ इनके आंकड़े आश्चर्यजनक रूप से काफी शानदार है।

यह भी पढ़ें : – डेविड मिलर ने अपनी सफलता का खोला राज, बताया कैसे स्पिनरों के खिलाफ आसानी से लगा रहे हैं छक्के

ms dhoni record
ms dhoni record

MS Dhoni Records

भारत और पाकिस्तान ने कई कप्तानों की कप्तानी में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेले हैं। लेकिन धोनी की कप्तानी के सामने कोई कप्तान नहीं टिक पाता। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमे भारत को 7 मुकाबलों में जीत मिली है। मतलब धोनी की कप्तानी में भारत ने मात्रा 1 टी20 मैच गंवाया है। धोनी के अलावाविराट को भी पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी का मौका मिला है, लेकिन उन्हें इसमें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली जीत थी।

भारत-पाक टी20 मैच में कप्तानों का रिकॉर्ड

कप्तान मैचजीत हार
महेंद्र सिंह धोनी 8 7 1
मोहम्मद हफीज 4 1 3
बाबर आजम 1 1 0
विराट कोहली 10 1
शोएब मलिक 202
शाहिद अफरीदी 2 0 2

Written by CricTimes Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vinod kambli news

आर्थिक तंगी से जूझ रहे “विनोद कांबली” ने लगाई गुहार, बोले सचिन को मेरी हालत के बारे में सबकुछ पता है, लेकिन वह..

aakash chopra on zimbabwe tour

ज़िम्बावे दौरे पर इन खिलाड़ियों को नहीं दिया गया मौका, क्यों चुना जब खिलाना ही नहीं था – आकाश चोपड़ा