in

सन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी को फॉलो करते हैं, रोहित, कोहली और बाकी स्टार खिलाड़ी

dhoni har ghar tiranga

क्रिकेट। दिग्गज भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को “कैप्टन कूल” के नाम से भी जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए अरसा बीत चुका है। टीम इंडिया की कप्तानी अब विराट कोहली से होते हुए रोहित शर्मा के हाथों में आ चुकी है। इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में अपना योगदान देते रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर धोनी को अभी भी कई दिग्गज खिलाड़ी फॉलो करते हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली या फिर हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी अपने करियर में धोनी (Dhoni Har Ghar Tiranga) के योगदान को लेकर उनका गुणगान करते रहते हैं। ऐसे में भारत सरकार के एक ख़ास मुहीम में जब धोनी ने अपना योगदान दिया, तो बाकी के क्रिकेटर्स भी उस मुहीम से जुड़ते चले गए।

यह भी पढ़ें : -महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया नोटिस, रिटायरमेंट के बाद कोर्ट ने इस मामले में जवाब मांगा

Dhoni Har Ghar Tiranga

दरअसल, भारत आज आजादी की 75वीं स्वतंत्रतादिवस वर्षगाँठ मना रहा है। इस शुभ दिन के अवसर पर भारत सरकार ने हर घर पर तिरंगा लहराकर देशवासियों से साथ आने की अपील की थी। सरकार की इस अपील को देशवासियों ने हाथों-हाथ लिया और पूरा देश तिरंगा से पट गया। हालांकि सरकार के इस मुहीम से दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी शुरुआत में दुरी बनाते दिखाई दे रहे थे। लेकिन जैसे ही पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाते हुए इस खास मुहिम में अपनी भागेदारी की। उसके तुरंत बाद ही बाकी के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, ने अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगा लिया।

यह भी पढ़ें : – वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज, जानिये कब करेगा टीम इंडिया में वापसी

Dhoni Har Ghar Tiranga

क्रिकेट के मैदान पर देश का मान बढ़ाने के लिए जी जान लगा देने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों ने 15 अगस्त के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाये दी है। दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगाया लेकिन उनकी कवर फोटो खाली दिख रही थी। हालांकि इसके पीछे क्या कारण है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। क्रिकेट के भगवान् सचिन तेंदुलकर, कैफ और इरफ़ान पठान ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

Written by CricTimes Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

rudi koertzen pass away

सहवाग को बीच मैदान पर डांटने वाले अम्पायर का हुआ निधन, सहवाग बोले – आपकी याद आएगी, लिखा इमोशनल सन्देश

dhoni retirement date

“वो मेरे बीच नहीं आए, मैं उनके बीच में क्यों आऊं”, आज ही के दिन एक सुनहरे दौर का हुआ था अंत