in , ,

“विराट कोहली ने लगाया ख़ामोशी का शतक”, 100 मैचों से एक भी शतक नहीं लगा सके, क्या लेना चाहिए ब्रेक?

virat kohli century

क्रिकेट। भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला लम्बे समय से खामोश है। कोहली के बल्ले की ख़ामोशी का ये आलम है, की उनके फैंस का भी धैर्य जवाब देने लगा है। IPL के मौजूदा सीजन में कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। आईपीएल में कोहली 5 साल बाद पहली गेंद पर आउट हुए। कोहली (Virat Kohli Century) जैसे दिग्गज बल्लेबाज को रन बनाने के लिए जूझते देखकर कई एक्सपर्ट उन्हें क्रिकेट से थोड़े दिनों के लिए ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं। सलाह देने वालों में कोहली के बड़े फैन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : – “चहल” की घातक गेंदबाजी ने “श्रेयस अय्यर” की कप्तानी पारी पर पानी फेरा, हैट्रिक समेत 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

Virat Kohli Century

आंकड़ों पर गौर किया जाये तो, कोहली को शतक लगाए हुए 100 मैच से भी ज़्यादा हो गए। कोहली ने आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। उसके बाद से 17 टेस्ट, 21 वनडे, 25 अंतरराष्ट्रीय टी20 और 37 आईपीएल मैच खेल लिए, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले नंबर पर हैं। कोहली ने 214 मैचों में 6402 रन बनाए हैं, इस दौरान कोहली के बल्ले से पांच शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं। काफी लम्बे समय से शतक नहीं लगा पाने की वजह से लोग कोहली की आलोचना करने लगे हैं।

Virat Kohli Century

कोहली का आईपीएल के हर सीजन के शुरुआती सात मैचों में प्रदर्शन, यह सबसे खराब सीजन

सालरनऔसत
2008 12220.33
2009 123 17.57
2010 131 32.75
2012 129 18.43
2013 322 53.67
2014 140 23.33
2015 221 44.2
2016 433 72.17
2017 239 34.14
2018 317 63.4
2019 270 38.57
2020 256 64
2021 198 33
2022 119 19.83

यह भी पढ़ें : – क्या IPL 2022 में ख़त्म हो गया चेन्नई और मुंबई का सफर, या बाकी है प्लेआफ की उम्मीदें

Virat Kohli Century

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है, की पिछले कई सालों से कोहली लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। बीच में एक दो सीरीज को छोड़ दे तो कोहली भरता के लिए हरेक सीरीज में मौजूद रहे हैं। ऐसे में वह मानसिक रूप से काफी ज़्यादा थके हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर वह क्रिकेट से डेढ़ से तीन महीने का ब्रेक लेते हैं, तो वह आराम से देश के लिए 8 साल और खेल सकते हैं। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैं यहां सीधे मुख्य खिलाड़ी की बात करता हूं। विराट कोहली पर व्यस्तता के कारण थकान हावी है। अभी अगर किसी खिलाड़ी को आराम करने की जरुरत है, तो वह विराट कोहली है।

Written by CricTimes Team

One Comment

Leave a Reply

One Ping

  1. Pingback:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

playoff ipl 2022

क्या IPL 2022 में ख़त्म हो गया चेन्नई और मुंबई का सफर, या बाकी है प्लेआफ की उम्मीदें

ravi shastri on kl rahul batting

कप्तान केएल राहुल की धीमी पारी को लेकर रवि शास्त्री ने उठाये सवाल, बोले – इस अप्रोच से जीतना नामुमकिन