in , ,

क्या IPL 2022 में ख़त्म हो गया चेन्नई और मुंबई का सफर, या बाकी है प्लेआफ की उम्मीदें

playoff ipl 2022

क्रिकेट। IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का सफर IPL 2022 में बेहद खराब रहा है। इस सीजन में इन दोनों टीमों की क्या हालत है, इसी से पता लगा लीजिये की, मुंबई की टीम 6 मुकाबला खेलने के बाद भी एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। वहीं चेन्नई ने भी महज एक ही मुकाबला जीता है। ऐसे में इन टीमों के फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं, की क्या ये दोनों टीमें IPL 2022 के प्लेऑफ (Playoff IPL 2022) के लिए क्वालीफाई कर पाएगी या लीग मैचों में ही इनका सफर समाप्त हो चुका है। इन टीमों के खराब प्रदर्शन के पीछे खराब टीम चयन को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : – दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम, बोले – खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना ही होगा वरना

Playoff IPL 2022

IPL के इस सीजन में किसी टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको सबसे ज़्यादा निराश किया है, तो वो है 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस। आईपीएल इतिहास में मुंबई पहली बार लगातार 6 मुक़ाबला हारी है। मुंबई की इस हार के लिए टीम मैनेजमेंट की गलतियां भी काम जिम्मेदार नहीं है। इस सीजन में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को जाने दिया जो उनकी जीत में अहम् भूमिका निभाते थे। मुंबई ने ईशान किशन पर बहुत ज़्यादा पैसे खर्च किये, नतीजतन क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्ट जैसे अहम खिलाड़ी मुंबई की पहुँच से दूर हो गए। हालांकि मुंबई की टीम मैनेजमेंट ट्रेंट बोल्ट से ज़्यादा जोफ्रा आर्चर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई, नतीजा सामने है।

यह भी पढ़ें : – “जसप्रीत बुमराह तुमसे बेहतर गेंदबाज है”, इस ट्वीट पर डेल स्टेन के जवाब ने फैंस की बोलती बंद

Playoff IPL 2022

चेन्नई सुपर किंग्स की हालत भी मुंबई से इतर नहीं है, 4 बार की चैम्पियन चेन्नई भी एक ही मुकाबला जीत पाई है। चेन्नई की टीम ने भी मुंबई वाली गलतियां दोहराई, अपने प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ बनाये रखने की जगह उसने धोनी को बेवज़ह तरजीह दी। धोनी जो पुरे साल मे सिर्फ आईपीएल में खेलते नज़र आते हैं, उनपर इतना बड़ा दांव चलना टीम को नुकसान पहुंचा गया। इससे पहले शेन वाटसन, फाफ डुप्लेसिस और रैना जैसे खिलाड़ियों की वजह से धोनी पर काम दवाब रहता था। लेकिन इस बार टीम में धोनी के अलावा सिर्फ जडेजा और रोबिन उथप्पा ही है।

यह भी पढ़ें : – “चहल” की घातक गेंदबाजी ने “श्रेयस अय्यर” की कप्तानी पारी पर पानी फेरा, हैट्रिक समेत 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

Playoff IPL 2022

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को अपने बाकी बचे हुए सारे मुक़ाबले जीतने होंगे। मुंबई को अभी 8 मुकाबले और खेलने हैं, ऐसे में सभी मुकाबले जीत जाना वो भी इस टीम के साथ किसी चमत्कार से काम नहीं होगा। चेन्नई को भी अपने बाकी बचे 8 मुकाबले जीतने होंगे उसके बाद भी मामला नेट रन रेट पर फंसेगा। इस वक्त टीम का नेट रन रेट -0.638 है और प्लेआफ की उम्मीदों को जिंदा रखे के लिए टीम को आगे बड़ी जीत हासिल करनी होगी। फैंस जरूर चमत्कार की उम्मीद कर रहे होंगे लेकिन आंकड़ों के मुताबिक अब टीम का सफर लगभग खत्म हो गया है।

Written by CricTimes Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

chahal hattrik in ipl

“चहल” की घातक गेंदबाजी ने “श्रेयस अय्यर” की कप्तानी पारी पर पानी फेरा, हैट्रिक समेत 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

virat kohli century

“विराट कोहली ने लगाया ख़ामोशी का शतक”, 100 मैचों से एक भी शतक नहीं लगा सके, क्या लेना चाहिए ब्रेक?