in ,

फाइनल मुकाबले में रियान पराग के खराब एटिट्यूड से नाराज फैंस ने ट्विटर पर लगाई क्लास

Parag batting in IPL 2022 final

क्रिकेट। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग इस सीजन में अपने खेल से ज़्यादा खराब एटिट्यूड को लेकर चर्चा में रहे हैं। IPL 2022 के फाइनल जैसे अतिमहत्वपूर्ण मुकाबले में रियान पराग ने अंतिम ओवरों में जैसी एटिट्यूड दिखाई, उससे नाराज़ क्रिकेट फैंस ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी। दरअसल इस मुकाबले में रियान पराग ने 15 गेंद पर 15 रन बनाये और राजस्थान की तरफ से तीसरे टॉप स्कोरर (Parag batting in IPL 2022 final) रहे। रियान ने इस पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों का मामूली स्कोर बनाया, जिसे गुजरात ने आसानी से हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें : – विराट कोहली की फ़ार्म को लेकर रवि शास्त्री ने कह दी बड़ी बात, बोले इस तरह से कभी रन नहीं बना सकेंगे कोहली

Parag batting in IPL 2022 final

गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अंतिम ओवरों में जब राजस्थान को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी, वैसे में रियान पराग का खराब एटिट्यूड दर्शकों को रास नहीं आया। दरअसल राजस्थान की पारी के दौरान अंतिम ओवरों में रियान पराग सिंगल रन ले ही नहीं रहे थे। जबकि दूसरे छोर पर मैकॉय जैसे बल्लेबाज थे, जो आसानी से बड़े हिट लगा सकते थे। लेकिन रियान पराग उन्हें स्ट्राइक पर आने ही नहीं दे रहे थे, जहां आसानी से 1 रन लिया जा सकता था, वहाँ भी अपने खराब एटिट्यूड की वजह से कोई रन नहीं लिया। यहां तक की स्ट्राइक अपने पास रखने के लिए ज़बरदस्ती मैकॉय को रन आउट भी करवा दिया। इसी बात को लेकर ट्विटर पर फैंस रियान पराग को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : – विराट कोहली को अपना बल्ला अब बैग में पैक कर आराम करना चाहिए, वॉन ने बताया इसके पीछे ठोस वजह

Parag batting in IPL 2022 final

सोशल मिडिया पर एक यूजर ने लिखा – रियान पराग खुद को महेंद्र सिंह धोनी समझता है, इसका नाम रियान पराग नहीं पान पराग होना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा – रियान ने इस सीजन में 17 मैच खेलते हुए 16 की औसत से रन बनाये है, इसके बावजूद उसे सरे मैच खिलाये गए। पता नहीं टीम मैनेजमेंट को इस यूजलेस खिलाड़ी में क्या दिखता है।

Written by CricTimes Team

One Comment

Leave a Reply

One Ping

  1. Pingback:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vaughan on kohli

विराट कोहली को अपना बल्ला अब बैग में पैक कर आराम करना चाहिए, वॉन ने बताया इसके पीछे ठोस वजह

david miller success story 2022

डेविड मिलर ने अपनी सफलता का खोला राज, बताया कैसे स्पिनरों के खिलाफ आसानी से लगा रहे हैं छक्के